फतेहपुर, शमशाद खान । हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटांे, केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नकल विहीन परीक्षाएं सम्पादित कराना है किसी भी केन्द्र पर नकल मिली तो सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि संवेदनशील केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की गयी है। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो में प्रत्येक कक्षों के श्यामपटो को मिट्टी से पुतवा दिये जाये। जनपद में संवेदनशील केन्द्रो की संख्या कुल 09 है तहसील सदर में 03, बिन्दकी मे 03, खागा में 03 है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा नियंत्रण कक्ष/कन्ट्रोल रूम का नम्बर 9919051149 व जिला विद्यालय निरीक्षक का मोबाइल नंबर 9454457381 परीक्षा सहायक का मोबाइल नम्बर 7408338000 जो परीक्षा के दौरान 24घण्टे प्रभावी रहेगे। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 40935 व इण्टर मीडिएट में कुल 31053 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद को कुल 14 सेक्टरों में विभक्त किया गया है समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रो का शतत निरीक्षण करेगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा अवनीश राय, सदर अभिनवरंजन श्रीवास्तव, बिन्दकी सत्यप्रकाश सिंह व सभी सेक्टर प्रभारी व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment