फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के पीलू तले चैराहे के समीप स्थित एक भारी भरकम मकान के बेसमेन्ट मे पुलिस ने सूचना पर आज सुबह लगभग 22 वर्षीय बीएससी फाइनल की छात्रा का हत्यायुक्त शव बरामद किया है। कोतवाली की हीलाहवाली को लेकर आक्रोशित मोहल्ले वासियों तथा परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने सड़क पर छात्रा का शव रख कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जाम लगा दिया था। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके मे पहुंचकर घटना का शीघ्र खुलाशा करने तथा हत्यारों को गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर कहीं जाम खुल सका।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र के पीलू तले चैराहे के समीप 23 पनी मोहल्ला निवासी बबलू उर्फ ओम प्रकाश सोनी सर्राफे का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। ओमप्रकाश सोनी की पुत्री रानी उर्फ निधि ठा युगराज सिंह विद्यालय मे बीएससी फाइनल की छात्रा है। बीती रात रानी उर्फ निधि अपनी छोटी बहन दिव्या के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। तभी अज्ञात हमलावरों ने अपनी हत्या करके बगल मे बने उमेश तिवारी के मकान के बेसमेन्ट शव को फेंक कर फरार हो गये। ओम प्रकाश्ज्ञ सोनी की छोटी पुत्री दिव्या ने पुलिस को बताया कि 2 बजे रात मे जब उसकी नींद खुली थी तो उसने देखा था कि उसकी बड़ी बहन बगल मे सो रही है किन्तु सुबह जब वह जगी थी तो देखा था कि उसकी बहन नही थी तो उसने सोचा कि रानी उर्फ निधि शायद नीचे चली गयी हो किन्तु जब वह नीचे पहुंची तो उसकी बहन वहां भी नही थी। इस बात की जानकारी उसने अपने परिवार वालों को दी। ओम प्रकाश सोनी की पुत्री रानी उर्फ निधि का शव उमेश तिवारी के भारी भरकम मकान के बेसमेन्ट से कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है और उमेश तिवारी के मकान की चैथी मंजिल पर छत मे किनारे की तरफ हल्का खून तथा सब्जी काटने वाला चाकू पुलिस को पड़ा मिला है। यह सारी बाते पुलिस के लिए एक पहेली बन कर रह गयी है। ओम प्रकाश सोनी की पुत्री रानी उर्फ निधि अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी और वह दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल के द्वारा उमेश तिवारी के मकान की चैथी मंजिल पर कैसे पहुंची तथा उसकी हत्या करने के बाद शव को उमेश तिवारी के मकान के बेसमेन्ट मे फेंककर घटना को अंजाम देने वाले किस रास्ते से बाहर गये। यह बात पुलिस के लिए पूरी तरह से पहेली बनी हुई है। बताया जाता है कि उमेश तिवारी के मकान मे नीचे चार पहिया की कई गाड़िया खड़ी होती है तथा गेट मे ताला बंद रहता है। कोतवाली पुलिस रानी उर्फ निधि की हत्या की घटना की कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है किन्तु अभी तक किसी सही नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

No comments:
Post a Comment