फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी जिसमें सर्वसम्मति से कलक्टरगंज वार्ड कमेटी का गठन कर नवमनोनीत पदाधिकारियों को माल्र्यापण कर व्यापारिक एवं समाजहित मे काार्य करने की शपथ दिलायी गयी।
गुरूवार को कलक्टरगंज स्थित अभिलाषा गार्डेन मे उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की एक बैठक जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा एवं जिलामंत्री चन्दन सिंह चैहान की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे उक्त दोनों पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से कलक्टरगंज वार्ड कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया जिसमें कलक्टरगंज वार्ड कमेटी का अध्यक्ष अनूप तिवारी, महामंत्री विक्रम सिंह चन्देल, प्रवक्ता मनीष देववंशी, मीडिया प्रभारी अनुज पटेल, कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, यूथप त्रिवेदी, विक्रम कुमार, आशीष गुप्ता, अमित पटेल, मंत्री रिंकू कश्यप, अशोक दीक्षित, संजय सिंह, संगठन मंत्री अंकित तिवारी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को माल्र्यापण कर बधाई देते हुए कहा संगठन समस्त कडियों को जोड़कर एक सूत्र एक मत होकर विशाल आकार प्रदान करेगा साथ ही वार्डों की समस्याओं व विकास के लिए संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर श्रवण कुमार दीक्षित, चन्दन सिंह चैहान, संजय श्रीवास्तव, मनोज साहू, विकास सिंह, सुनील वर्मा, गंगासागर, प्रेमदत्त उमराव आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment