फतेहपुर, शमशाद खान । प्रशासन की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के चलते मनरेगा के तहत लाखों खर्च कर बने अधिकतर आदर्श तालाब बदहाली का शिकार है मलवाॅ विकास खण्ड क्षेत्र के आदर्श तालाबों में ग्रामीण उपले बना रहे है। जिससे आदर्श तालाब एक मंजाक साबित होते है। ब्लकि के शिवराजपुर दूधीकगार परिहारन डेरा चन्दनपुर दरियापुर कंशपुर जलाला में बने आदर्श तालाबों के तार व खम्भे तो गायब है ही इसके साथ ही इन तालाबों में ग्रामीण महिलाए कण्डे पाठ रही है। बदहाली के शिकार में आदर्श तालाब अपनी दुर्दशा पर आॅसू बहा रहे है। अनुपयोगी बन रहे तालाबों में शासन प्रशासन का भी ध्यान नहीं जा रहा न ही ग्राम प्रधानों काग्रर्मी आते ही पानी कि आस में तालाब मलवाॅ विकास खण्ड के शाहजहाॅपुर उसरहाखेड़ा पधारा सहित कई गाॅवों के तालाब गर्मी आते ही जल कि आस में है सूखे पड़े तालाबों में ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा के तहत जल भराने का प्राविधान है। इस पानी से गाॅव का जलस्तर भी बना रहता है और जरूरत पड़ने पर जानवर मवेशी पक्षी आदि अपना प्यास भी बुझाते है। आवश्यकता कि जनपद के बदहाल आदर्श तालाबों कि दुर्दशा पर शासन का ध्यान होना चाहिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment