Latest News

Thursday, 9 March 2017

अभियान में अबकारी टीम ने अवैध शराब पकडा

फतेहपुर, शमशाद खान । जिला आबकारी अधिकारी पीसी पाल के निर्देशों पर शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला आबकारी टीम ने ललौली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के बाद भारी मात्रा में लहन को मौके पर नष्ट कराया। इतना ही नहीं पांच लोगों का आबकारी अधिनियम धारा की तहत चालान भी किया गया है। बताते चले कि रंगों के त्योहार होली के मदेनजर गांव-गांव में अवैध शराब का कारोबार शुरू हो गया है। जिसके चलते आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसने के उदेश्य से छापेमारी कर कार्रवाई अमल में लायी। जा रही है। जिसके तहत को भी मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी पीसी पाल के निर्देशों के बाद आबकारी टीम द्वारा ललौली थाना क्षेत्र के महमदपुर, दसौली, पालट्ठपुर में छापेमारी कर 45 लीटर अवैध शराब बरामद करने के बाद मौके पर मिले 650 किग्रा लहन को मौके पर ही नष्ट कराने के साथ पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा के तहत कार्रवाई की है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News