फतेहपुर, शमशाद खान । शहर मे चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। लगभग एक माह से चोरी की घटनाओं का ग्राम निरन्तर बढ़ता जा रहा है। शहर के लोग खुद इस बात को नही समझ पा रहे हैं कि चोरो का गिरोह इतना सक्रिय है और पुलिस इसका सुराग तक नही लगा पा रही है। हर रात शहर मे टूटता जा रहा है चोरो का कहर। चोरी की घटनाओं की कड़ी मे एक और कड़ी उस समय जुड़ गयी जब बीती रात शांति नगर मोहल्ले मे स्थित पेट्रोल पम्प के पीछे एक मकान का ताला तोड़कर चोरो ने घर मे रखी पैतिस हजार रूपये की नकदी समेत लगभग दो लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुरा कर फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार शहर के शांतिनगर मोहल्ला निवासी रामशरण प्रजापति का पूरा परिवार बीती रात मकान की छत मे सो रहा था और घर के बाहर दो बुजुर्ग सो रहे थे। मकान मे लगे लोहे के दरवाजे का कुण्डा काट कर चोर अन्दर घुस गये थे तथा जिस कमरे मे अलमारी रखी थी उस कमरे का भी ताला तोड़कर अलमारी रखी पैतिस हजार रूपये की नकदी समेत लगभग दो लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुराकर रफू चक्कर हो गये। चोरो ने चोरी घटना को अंजाम देकर चले गये तब घर वालों को मालूम हुआ कि घर मे चोरी हो गयी। रात मे शोर शराबा मचाने के बाद घर के बाहर सो रहे बुजुर्गों की नीद खुली। चोरी की घटना की सूचना रात ही मे परिजनों ने सौ नम्बर को दी। सूचना मिलते ही सौ नम्बर तत्काल मौके पर पहुंची किन्तु तब तक चोर पुलिस की पकड़ से ओझल हो चुके थे। चोरो का शिकार हुए रामशरण प्रजापति ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दे रही है। शहर मे हो रही ताबड़ तोड़ चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने मे पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। शहर मे शायद ही कोई ऐसी पुलिस चैकी बची हो जिस इलाके मे चोरो ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती न दी हो। खुलाशा एक भी घटना का नही हो पा रहा है और ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा है।

No comments:
Post a Comment