फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में जिले में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के समापन के अन्तिम दिन सामूहिक जाप ध्यान एवं प्रज्ञा योग के आयोजन के साथ गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार तथा अनुयाज गोष्ठी एवं टोली की विदाई की गयी। गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में शान्तिकुंज से आये प्रतिनिधि ने कहा कि मौजूदा समय से धरती पर महत्वपूर्ण परिवर्तन का समय है जिसमें सारी दुनिया में हर क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन होने जा रहा है। गायत्री परिवार के होने जा रहा हैं गायत्री परिवार के सदस्यों ने हवन पूजन के बाद शान्तिकुंज से आये प्रतिनिधि पं0 सुनील शर्मा, त्रिलोचन, हेमलाल व अरूण ने प्रज्ञा पुराण कथा कही। इस मौके पर बाबूराम स्वरूप गुप्त प्रदीप पोरवाल, जीएल गुप्त, डा0 रामप्रकाश दीक्षित, सुभाष श्रीवास्तव, सुशीला तिवारी आशा त्रिपाठी देवी साहू, किरन गुप्ता, अर्चना ओमर गोमती गुप्ता रहीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment