फतेहपुर, शमशाद खान । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां जनपद मे केन्द्रीय मंत्री का पद देकर गौरव बढ़ाने का काम किया था वही आज प्रदेश की योगी सरकार मे जिले से दो राज्यमंत्रियों को शामिल करके मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने गौरव बढ़ाया है। मंत्रीमण्डल मे शामिल किये गये दो मंत्रियों की खुशी मे आज पूरे जिले मे भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनायी तथा एक दूसरे को मिठाई लिखाई।
जिले की हुसेनगंन विधनसभा से विधायक बने रणवेन्द्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अपने मंत्रिमण्डल मे शामिल करके जहां उनका कद बढ़ाया है। वहीं जहानाबाद विधानसभा से भाजपा के सहयोगी अपना दल से विधायक बने जय कुमार जैकी को भी मंत्री मण्डल मे शामिल करके उनका कद बढ़ाने का काम किया है। योगी के सहयोगी बने दोनो मंत्रियों के क्षेत्र मे समर्थकों मे जमकर उत्साह रहा तथा जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। जिले मे एक लम्बे अर्से के बाद विधायकों को मंत्री मण्डल मे शामिल किया गया। इसने पूर्व बसपा से अयोध्या प्रसाद पाल को मंत्री पद का ताज मिला था किन्तु भारतीय जनता पार्टी मे एक लम्बे समय के बाद जिले से दो मंत्रियों को मंत्रीमण्डल मे शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

No comments:
Post a Comment