फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की शुभकामनायें देते हुए जमकर गुलाल उड़ाया।
रविवार को रंग और गुलाल के साथ मिलकर मनायी होली, एक दूसरे को गुलाल लगा आपसी भाईचारे का दिया संदेश। महिला ईकाई द्वारा कविता रस्तोगी राष्ट्रीय महासचिव के आवास पर होली मिलन आयोजित किया गया जिसमें वैश्य समाज की तमाम मातृशक्तियों ने उपस्थित दर्ज कराकर होली का आनन्द गुलाल लगाकर तथा गुझिया खिलाकर पर्व मे एकता व भाईचारे का संदेश दिया। राष्ट्रीय महासचिव कविता रस्तोगी ने कहा कि जिस प्रकार होली के पूर्व मे विभिन्न रंग एक हो जाते हैं, उसी प्रकार हम सभी को उपवर्गो के भेदभाव से ऊपर उठकर वैश्य समाज को एक विशाल वट वृक्ष के रूप मे समाज के सामने लाना होगी यही संदेश हमको होली पर्व मे प्राप्त होता है। उन्होनें कहा कि जब तक वैश्य समाज आपस मे रोटी-बेटी का सम्बंध उपवर्गाे के भेदभाव को भुलाकर स्थापित नही करता है, तब तक वैश्य समाज आगे नही बढ़ पायेगा। कार्यक्रम मे आदित्य योगी नाथ को प्रदेश मुखिया बनाये जाने पर सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई दी कि उन्होंने प्रदेश नेतृत्व अच्छे हांथों मे सौंपा। इस मौके पर नमिता, वन्दना, सोनी, अनुपम, संगीता, मीरा, माया, उमा, फरजीना, प्रीती सहित वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार गुप्त, नगर अध्यक्ष अमित शरन बाबी, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रहरि, मण्डल प्रभारी वेद प्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment