फतेहपुर, शमशाद खान । शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के अन्दर विक्रम, मैजिक का स्टैण्ड का परिवर्तन किये जाने से आक्रोशित टैम्पो-टैक्सी यूनियन के बैनर तले चालको ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर शहर के अन्दर नम्बर वाले वाहनो को पूर्व की भाति जाने की अनुमति की मांग किया।
गुरूवार को जय मां दुर्गे टैम्पों-टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में चैडगरा मार्ग के विक्रम चालको ने कलेक्ट्रेट पहुचकर आक्रोश जताते हुये उपजिलाधिकारी को मांग पर सौपकर अवगत कराया कि प्रशासन द्वारा बाकरगंज चैराहा से मलवां व चैडगरा मार्ग पर चलने वाले विक्रमो का स्टैण्ड पीडब्लूडी डाक बगले पर परिवर्तित कर दिया गया है। जिससे विक्रम मालिक एवं चालको को दिक्कतो का सामना करना पड रहा है साथ ही यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड रहा है वही यूनियन के लोगो ने कहा कि विक्रम चालको पर नियम का अनुपालन करने की हिदायत दी गयी है। वही मैजिक चालक बाकरगंज चैराहा से पूरे दिन सवारी भरते है जिस पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को निर्देशित कर मैजिक वाहनो पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही यूनियन के लोगो ने मांग किया कि पूर्व की भाति नम्बर वाले विक्रम को शहर के अन्दर वाहनो को प्रवेश दिया जाये जिससे मार्गो पर जाम भी नही लगेगा और यात्रियो को असुविधा नही हो सकेगी। इस मौके पर विजयपाल, अलाउददीन, अजमेरी, विक्रम, रामनारायण, पवन, अयाज, श्यामबाबा, वसीमउल्ला, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, हैदर अजी, सुरेश चन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment