Latest News

Thursday, 23 March 2017

आक्रोश: किसानों को नही मिल रही विद्युत

फतेहपुर, शमशाद खान । खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित किशनपुर पावर हाउस से चन्दापुर फीडर को जाने वाली विद्युत लाइन को तार खराब होने की वजह से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति नही मिल रही है। जिसके कारण किसानों की फसल अन्तिम समय में सूख रही है। जिससे किसानों का काफी नुकसान हो जायेगा। लेकिन विभाग चुप्पी साधे बैठा है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के समय बिजली की आपूर्ति अच्छी मिल रही थी। और विधान सभा का चुनाव समाप्त होते हो क्षेत्र से बिजली भी नदारत हो गयी हैं खागा विधान सभा क्षेत्र में स्थित किशनपुर पावर हाउस का चन्द्र फीडर के अन्तर्गत आने वाले गांव सरौली और एकडला के बीच स्थित बिजली के एक खम्भे की तार एक हफ्ते से टूटकर गिरी पड़ी है। जिसके कारण बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है। बिजली आपूर्ति न मिलने के कारण फसल सूख रही हैं आन्तिम समय अगर किसानों की फसलों को पानी नही मिला तो किसानों की फसले बरबाद हो जायेगी और उनके सामने बोई गयी लागत तो मिल ही नही पायेगी बल्कि रोजी रोटी चलाना मुश्किल पड़ जायेगा। क्योकि इस समय सारे ट्यूबवेल बंद पड़े हैं फसल का अंतिम दौर है। और सैकड़ों बीधे की फसल सूखने की कगार पर खड़ी है। बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर तनिक भी ध्यान नही दे रहा है। लोग लाइनमैन से लेकर बिजली विभाग के अधिकारी पूरी तरह से अन सुनी कर रहे है। अगर यही स्थित बनी रही तो किसान भुखमरी की ओर पहुंच सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News