फतेहपुर, शमशाद खान । हजरत शेख अब्दुल शाकिर हुसैन चिश्ती निजामी के सालाना उर्स को लेकर कमेटी की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें होने वाले तीन दिवसीय उर्स की तैयारियों पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गयी। गुरूवार को खागा नगर पक्का तालाब स्थित आस्ताना आलिया निजामी में उर्स कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष मो0 सलीम चिश्ती निजामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें कमेटी के सदस्यों के मौजूदगी में अध्यक्ष मो0 सलीम चिश्ती निजामी ने कहाकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत शेख अब्दुल शाकिर हुसैन चिश्ती निजामी का 36 वाॅ उर्स मुबारक तीन दिवसीय 20 अप्रैल से 1 मई तक उर्स व मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कव्वाल कमर वारसी कानपुरी अब्दुल हाफिज कव्वाल संयद सरावां इलाहाबाद कव्वाली प्रस्तुत करेगें वहीं मो0 सलीम चिश्ती निजामी ने कहाकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स और मेले के दौरान आये हुये अकीदतमन्दों व दुकानदारों के लिये लंगर का आयोजन तीन दिनो तक जारी रहेगा। इस मौके पर मो शब्बीर चिश्ती निजामियां, सलीम अहमद, परवेज आलम, प्रेम नारायण केसखानी, ताराचंद पाण्डे, युसुफ एडवोकेट, असलम, शशी नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment