फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए सचल दस्ता एवं केन्द्र व्यवस्थापक पूरी तरह से लगे हुए हैं जिसके चलते परीक्षार्थियों को नकल करना तो दूर की बात केन्द्रों मे परिंदा भी पर नही मार पा रहा है। शहर के राधानगर मोहल्ले मे स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज मे आज कक्ष निरीक्षकों की कड़ी निगरानी पर हाईस्कूल तथा इण्टर की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन सम्पन्न हुई। सेन्टर मे इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी कि नकल माफिया तो क्या परिन्दा भी पर मारने का साहन नही जुटा पाया।
शहर के राधानगर मोहल्ले मे स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज मे आज प्रथम पाली मे हाईस्कूल की विज्ञान की तथा द्वितीय पाली मे इण्टर कालेज मे भौतिक विज्ञान की परीक्षा कक्ष निरीक्षकों की कड़ी निगरानी मे नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न हुई। सेन्टर मे पुलिस का इतना कड़ा पहरा था कि नकल माफिया तो दूर की बात रही परिन्दा भी कर मारने का साहस नही बटोर सका।

No comments:
Post a Comment