Latest News

Thursday, 23 March 2017

साथी की पिटाई से क्षुब्ध सफाई कर्मियो ने कोतवाली का किया घेराव

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के महाजरी मोहल्ले मे आज नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों तथा संगठन के नेताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किये जाने तथा गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पीड़ित सफाई कर्मी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मे सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत दयाराम का पुत्र राकेश कुमार आज महाजरी महोल्ले मे सफाई कर रहा था। तभी मोहल्ले के ही तौशीफ से सफाई को लेकर कुछ कहा सुनी हो गयी थी जिस पर तौशीफ ने सफाईकर्मी की पिटाई कर दी थी। सफाई कर्मी के साथ की गयी मारपीट की घटना को लेकर सफाई कर्मचारियों मे आक्रोश व्याप्त हो गया तथा आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हुए लगभग दो घंटे तक कोतवाली का घेराव किये रहे। बाद मे पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद सफाई कर्मचारी वापस चले गये। पुलिस ने पीड़ित सफाई कर्मचारी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News