Latest News

Thursday, 2 March 2017

होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावट खोर हुए सक्रिय

फतेहपुर, शमशाद खान। होली का त्योहार आते ही शहर सहित सभी तहसील क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों मे इन दिनों मिलावटी सरसों के तेल मिलावटी खोया का धंधा जोरो पर चल रहा है। जिसके सेवन करने से लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे है वहीं विभाग इस ओर मूकदर्शक बना हुआ है जिससे इस धंधे में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद है। शहर सहित सभी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों मे इन दिनों होली की त्योहार नजदीक आते ही सरसों के मिलावटी तेल के कारोबारी सक्रिय हो जाते है और पड़ोसी जनपदों से मिलावटी सरसों का तेल मंगाकर तहसील क्षेत्र के कस्बों व ग्रामीण इलाकों में इस मिलावटी तेल की आपूर्ति की जाती है। जिससे लोगों की सेहत के साथ खुलकर खिलवाड़ किया जाता है ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी संबधित विभाग को ना हो बल्कि इस खेल में व्यापारियों सहित विभाग के अधिकारियों की भी मिली भगत से जहाॅ एक तरफ नगर सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों की लगने वाली बाजारों में यह मिलावटी सरसों का तेल धल्लडे़ से बेचा जा रहा है वही लगने वाली बाजारों मे ंमिलावटी खोया भी बेचा जा रहा है जिसे इस्तेमाल कर लोग गम्भीर बीमारियों के शिकार हो रहे है लेकिन विभागीय अधिकारियों की भी इस कारोबार से जुड़े लोगों पर नजरे इनायत होने की वजह से इस व्यापार में जुड़े लोगों के हौसले बुलुन्द है और यह लोग पड़ोसी जनपद से यह मिलावटी जहर को मंगाकर ज्यादा धन कमाने की लालसा मे ंलोगों की सेहत से खिलावाड़ कर रहे है और प्रशाशन मुक्त दर्शक बन इनके इस कृत्य को देखते हुये भी अनदेखा कर इनके हौसलों को बढ़ाने का काम कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News