Latest News

Tuesday, 7 March 2017

भाईचारे के साथ होली पर्व को मिलजुलकर शांतिपूर्ण मनाये- डीएम

फतेहपुर, शमशाद खान । होली पर्व के मद्देनजर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि सभी लोग मिल-जुल कर त्योहार मनाये यह खुशी का त्योहार है। उन्होने गणमान्य नागारिको से कहा कि कही पर कोई दिक्कत है तो सूचना दी जाये। उन्होने कहा कि त्योहार में विद्युत आपूर्ति, सफाई, पेय जल आदि व्यवस्थाआंे के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है उन्होने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में एम्बुलेन्स व चिकित्सक उपस्थित रहेगे। उन्होने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जिस ग्राम में कच्ची शराब, भांग आदि बनायी जाती है अभियान चलाकर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि होली पर्व में सभी जगह प्रशासनिक अधिकारी व उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी भ्रमण करेगे। उन्होने कहा कि जो संवेदनशील जगहो पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी गणमान्य नागारिको से कहा कि होली पर्व पर सभी लोग पुलिस का सहयोग करे होली को भाईचारे के साथ मनाये। बैठक में सभी धर्मो के लोगो ने अपने-अपने विचार रखें और होली पर्व को शान्तिपूर्वक सम्पन कराने के हेतु प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती, अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल, उपजिलाधिकारी खागा अवनीश राय, बिन्दकी सत्यप्रकाश सिंह, सदर अभिनवरंजन श्रीवास्तव सभी थानाध्यक्ष व शहर काजी सहित सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News