फतेहपुर, शमशाद खान । दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन वर्षों से लगातार ससुरालजनों द्वारा उत्पीड़न किये जाने से पीड़ित होकर महिला अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर दहेज के लोभी पति समेत ससुरालीजनों पर मुकदमा पंजीकृत कर न्याय दिलाये जाने की मांग की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के खुशवक्तराय निवासी पीड़ित अंजली शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि 2014 मे उसकी शादी हिन्दू धर्म रिवाज के साथ मुकेश शर्मा पुत्र शिवबरन सिंह निवासी दर्शनपुरवा कमला क्लब के सामने श्री लगनसाड़ी हाउस के बगल मे थाना बाबू पुरवा जिला कानपुर नगर के साथ हुयी थी। शादी के दौरान उनके माता पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही मुकेश शर्मा व सास-ससुर के अलावा अन्य ससुरालीजन दिये गये दहेज से संतुष्ट नहीं थे और उस पर अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करने लगे जिसमें मोटर साईकिल, सोने की जंजीर व डेढ लाख रूपये नगद व्यवसाय करने के लिए मांगने लगे। इंकार करने पर उसे मारपीट कर प्रताड़ित आये दिन करते रहे कई बार नाते रिस्तेदारों के समझाने पर वह कुछ दिन ससुराल मे रखे लेकिन पति शराब पीकर आये दिन उसे मारता पीड़ता रहा और एक दिन सभी ससुरालीजन मिलकर उसे बुरी तरह से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जिससे उसके बच्चों का पालन-पोषण नही हो पा रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से उक्त दहेज के लोभी ससुरालीजनों पर मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश करने के साथ न्याय दिलाये जाने की गुहार लगायी।

No comments:
Post a Comment