Latest News

Saturday, 4 March 2017

डेढ करोड की मन्जूरी के बाद भी तालाबो का नही हो सका सौंदर्यीकरण

फतेहपुर, शमशाद खान । जल संचयन के लिये कस्बो के तालाबो के सौदर्यीकरण के लिये शासन द्वारा डेढ करोड रूपये के प्रोजेक्ट को हरी झण्डी तो मिली लेकिन पहली किस्त 50 लाख अवमुक्त होने के बाद आज तक दूसरी किस्त न मिलने से तालाबो का काम अधूरा पडा हुआ है जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कई बार अथक प्रयास किया गया लेकिन उन्हे कोई सफलता नही मिली। 
तालाबो के सौन्दर्यीकरण के लिये शासन ने पालिका द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मन्जूरी देते हुये डेढ करोड रूपये के प्रोजेक्ट मे पहली किस्त 50 लाख रूपये के प्रोजेक्ट में कई तालाबो का सौन्दर्यीकरण होना था जिसमें आई हुयी पाहली किस्त पर पालिका प्रशासन ने कार्यालय के पीछे बने तालाब मे काम भी शुरू करा दिया था लेकिन शासन द्वारा दूसरी किस्त न मिलने से सौन्दर्यीकरण का काम बन्द हो गया है। नगर पालिका चेयरमैन नीलम सोनी द्वारा तैयार किये गये प्रोजेक्ट में कस्बे के लगभग आधा दर्जन तालाबो का सौदर्यीकरण होना था लेकिन सौदर्यीकरण के नाम पर चेयरमैन उपर शासन से मिले धन का बन्दरबाट करने का सभासदो ंद्वारा लगाये गये आरोप के बाद जिला प्रशासन ने इस पर जांच बैठा दी थी जिसमें शासन को कार्यपूर्ति की रिर्पोट समय से नही भेजी जा सकी थी इसके चलते दूसरी किस्त नही मिल पाई। मामले मेे नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अनीता शुक्ला का कहना है कि तालाब की शिकायत जांच के बाद प्रोजेक्ट की फाइल वापस मिल गयी है तालाबा के दूसरे चरण के सौदर्यीकरण के काम के लिये शासन को पहले चरण की कार्यपूर्ति भेजी जानी है जिससे दूसरे चरण के काम के लिये धनराशि अवमुक्त हो सके। शासन से हरी झण्डी मिलते ही सुन्दरीकरण कार्य को शुरू कराया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News