Latest News

Saturday, 4 March 2017

प्रत्याशी मन्दिर व मस्जिदों में जीत के लिये टेक रहे मत्था

फतेहपुर, शमशाद खान । मतदाताओ के बीच परीक्षा देने वाले प्रत्याशी सफलता पाने के लिये देवताओ के दरबार में पहुच चैखट पर माथा रगड रहे है बतादे कि 23 फरवरी को मतदान हुआ था और 11 को उसकी मतगणना होनी है। 
मतगणना की तारीख 11 मार्च जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों के दिलो की धडकनो की रफ्तार बढती जा रही है इनके बीच 11 को होने वाली मतगणना का इन्तजार बहुत बेसब्री के साथ हो रहा है इनके खास से लेकर समर्थक कार्यकर्ता व आम तक रिजल्ट को लेकर काफी चिन्तित नजर आ रहे है हर तरफ यह नजारा ऐसे देखने को मिल रहा है मानो कोई प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। हर वह प्रत्याशी जो 23 फरवरी के पहले तक चुनाव परीक्षा में पास होने के लिये मतदाताओ के बीच पसीना बहा रहा था अब 11 मार्च को मतगणना दौरान सफलता के खातिर देवी देवताओ के दरबारो मे पहुचकर उनकी चैखटो पर माथा रगड रहा है इस कार्य में इनकी हौसला अफजाई में इनके साथ चुनावी दंगल में विचरण करने वाले लोग कोई कसर नही उठा रहे है चूकि पास कराने के नाम पर पहले ही इनके द्वारा हर व्यवस्था सुविधा का लाभ उठाया जा चुका है इसीलिये परिणाम को लेकर उनसे अधिक परेशान है सफलता मिलने में कही कोई चूक न रह जाये इसके लिये घरो मन्दिरो में प्रत्याशियो के द्वारा न केवल धार्मिक अनुष्ठानो का सिलसिला शुरू करा दिया गया है वरन इनके बीच मनौतिया मानने की होड मची है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News