फतेहपुर, शमशाद खान । अजगवा व पक्के तालाब वार्ड की समस्याओ को लेकर उद्योग व्यापार मण्डल का एक प्रतिनीधि मण्डल जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुुवायी में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गुरूवार को उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवाई मे अजगवा व पक्का तालाब वार्ड की विद्युतीकरण, जलापूति, सडक, स्ट्रीट लाइट तथा कूडादान जैसी मूलभूत समस्याओ को लेकर पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निस्तारण किये जाने की मांग किया। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने दिये गये ज्ञापन मे अवगत कराया कि शहर के नगर पालिका परिषद के अन्र्तगत अजगवा व पक्का तालाब वार्ड मे अनेक समस्याओ से घिरा हुआ है। अजगवां वार्ड के सरायहार मे आज तक विद्युतीकरण नही हो पाया है। जलापूर्ति हेतु हैण्डपम्प की संख्या न के बराबर है तथा सडकें अत्यन्त क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वही शेखपुर उनवा में जलापूर्ति हेतु पाइप लाइन नही है। तथा वार्ड में स्ट्रीट लाइट व कूडादान की व्यवस्था नही है। वार्ड के आकूपुर की पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है। ज्ञापन में श्री मेहरोत्रा ने मांग किया कि उधन्नापुर क्षेत्र में विद्युत पोल व स्ट्रीटलाइट की समस्याओ से ग्रसित है। इस मौके पर अनिल वर्मा प्रमोद कुमार पाण्डेय, अभय सिंह, पंकज श्रीवास्तव, राशिद बाबा, संजय श्रीवास्तव, गंगा यादव, पुत्तन यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment