फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के आबूनगर पुलिस चैकी के समीप स्थित तिराहे पर नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दरीकरण हेतु निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। नगर पालिका परिषद द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य की बात पूरे इलाके मे जंगल की आग की तरह फैल गयी और दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गये। एक समुदाय के लोग गलत अफवाह के चलते बड़ी संख्या मे एकत्र हो गये। मामले की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर समर बहादुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों समुदाय को समझाते हुए कहा कि कराया जा रहा निर्माण किसी समुदाय के द्वारा नही कराया जा रहा है बल्कि इसका निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दरीकरण हेतु कराया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद द्वारा आबूनगर पुलिस चैकी के समीप स्थित तिराहे पर सुन्दरीकरण हेतु निर्माण करवा रही थी। इस निर्माण कार्य को लेकर पूरे इलाके मे गलत अफवाह की बात जंगल की आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते दो समुदाय के लोग बड़ी संख्या मे जमा हो गये। एक समुदाय को इस बात की शंका थी कि कही यहां पर धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य तो नही कराया जा रहा है। गलत अफवाह पर एक हुए दोनों समुदाय के लोगों की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी नगर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फैसला करते हुए कहा कि यहां पर कराया जा रहा निर्माण कार्य नगर पालिका की अनुमति से हो रहा है और इस पर किसी प्रकार का धार्मिक मामला नही है। एक समुदाय ने कहा कि नवरात्र मे यहां पर देवी पंडाल स्थापित होता चला आ रहा है और उसके बाद किसी प्रकार का धार्मिक मामला नही किया जाता है। दोनों समुदाय के बीच प्रशासन लिखित तौर पर समझौता पत्र देकर दोनो समुदाय के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने गलत अफवाह फैलाकर अमन चैन खराब करने की साजिश रची तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment