फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें महिला प्रदेश एवं जिला संगठन का विस्तार किया गया। सभी नवमनोनीत महिला पदाधिकारियों को माल्र्यापण कर स्वागत करते हुए महिलाओं के हित मे कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
शनिवार को वर्मा चैराहा स्थित निखार बूमेन्स डेवलपमेन्ट ट्रेनिंग सेन्टर मे उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक एवं जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के सहमति पर महिला संगठन की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें प्रदेश महिला व जिला संगठन का विस्तार किया गया जिसमें प्रदेश संयोजक पद पर डा0 माधुरी साहू व प्रदेश महामंत्री गीता गुप्ता को मनोनीत किया गया। साथ ही महिला जिलाध्यक्ष पद पर मधु साहू, नगर अध्यक्ष आशा पुरवार, युवा महिला अध्यक्ष अदिति सिंह, जिला महामंत्री आशा रस्तोगी, प्रदेश मीड़िया प्रभारी नीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष फिरोज फातिमा, संरक्षक मण्डल मे भगवान देवी, सलोनी मेहरोत्रा के अलावा कार्यकारिणी सदस्य मे सोनी शिवहरे, अंकिता, रीतिका श्रीवास्तव, परवीन बानो, अल्पना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर स्वागत किया गया और उन्हें महिलाओं के हित के लिए कार्य करने के साथ संगठन मे जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।

No comments:
Post a Comment