Latest News

Friday, 3 March 2017

महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण

फतेहपुर, शमशाद खान ।  डा0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विभाग की ओर से इनवायरमेन्टल कंजरवेसन थ्रू प्लांटेशन विषयक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डा0 विजया त्रिपाठी रही। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या डा0 मंजू श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये विभागीय छात्राओ ने कई तरह के पौधो का संग्रह कर पौधरोपण के लिये रसायन विभाग को उपलब्ध कराया। मुख्य अतिथि श्रीमती त्रिपाठी ने अशोक, गुलाब एवं अन्य प्रकार के पौधे कैम्पस में लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने छात्राओ को वृक्षो एवं पौधो के द्वारा भूमि मे आरगैनोमेटैलिक एवं उनके द्वारा पालूशन के निदान पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। संयोजक डा0 रमेश बाबू ने कार्यक्रम की प्रसंगिकता को रेखांिकत करते हुये बताया कि प्रायोगिक कार्यो के दौरान प्रयोग किये जाने वाले तमाम रसायनो को भूमि मे बहाये जाने के दुष्परिणामों को कम करने के लिये नियमित विभागीय पौधरोपण अत्यन्त आवश्यक है इस मौके पर विभाग की तमाम छात्रायें मौजूद रही। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News