फतेहपुर, शमशाद खान । गाजीपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने स्थानीय थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी बहू बिना बताये किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपने माइके वाजितपुर दीपक कुमार का हाता थाना चकेरी कानपुर नगर चली गयी है तथा दो लाख रूपये की मांग न पूरी करने पर फर्जी मुकदमा कायम करवा कर जेल भेजवाने की धमकी दे रही है।
जनपद के गाजीपुर गांव निवासी हामिद अली की पत्नी सबनम ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने अपने पुत्र सैफ अली की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक कानुपर नगर वाजितपुर दीपक कुमार के हाता निवासी गोलू की पुत्री हिना खातून के साथ चैदह अक्टूबर दो हजार पन्चद्र को की थी। हिना खातून के पिता गोलू ने दान दहेज मे कुछ भी नही दिया था सिर्फ बारातियो ंको अपने दरवाजे पर खाना पीना करवाया था। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहू प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसका पुत्र सैफ अली रोजी रोटी के लिए हरियाणा प्रांत मे ईट भट्ठे मे मेहनत मजदूरी करता है तथा 25.02.2017 को वह वहां से वापस घर आया था तथा वह घर मे सो रहा था कि उसकी पत्नी बिना बताये किसी अन्य व्यक्ति के साथ 26 फरवरी की रात अपने माइके चली गयी थी और वहां से मोबाइल फोन मे धमकी देते हुए कहा है कि दो लाख रूपये की मांग पूरी कर दो अन्यथा फर्जी मुकदमा कायम करवा कर जेल भेजवा देगी। पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment