फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे जहां होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं अलग-अलग थानाक्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया जहां कुछ की हालत गंभीर बनी है इस होली के पर्व मे कईयों घरों मे मातम सा छा गया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गढीवा निवासी हीरालाल का तीस वर्षीय पुत्र जगदीश उर्फ गोलू कल दोपहर होली के पर्व मे अपनी ससुराल थरियांव थाने के मलांव गांव अपनी पत्नी सरला देवी, दो वर्षीय एवं मलांव गांव निवासी लाला की पुत्री सुधा 19 वर्ष व अखिलेश के साथ दो मोटरसाईकिलों मे सवार होकर शहर आ रहे थे जैसे ही दोनों बाईके थरियांव थाने के सुधवापुर गांव के समीप हाईवे पर पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे डीसीएम ने दोनों बाईकों मे टक्कर मार दिया जिसके फलस्वरूप जगदीश उर्फ गोलू की घटनास्थल पर मौत हो गयी। वहीं दूसरी बाईक मे सवार सुधा गंभीर रूप से घायल हो गयी जबकि सरला उसकी पुत्री व अखिलेश को मामूली चोटें आयी है। गंभीर रूप से घायल युवकी को सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। इसी प्रकार हुसेनगंज थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी स्व0 चन्द्रपाल का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार कल दोपहर अपनी मोटरसाईकिल से अपनी ससुराल मलवां थाने के ममरेजपुर जा रहा था बाईक जब थरियांव थाने के बिलन्दा कोल्ड स्टोर हाईवे के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने बाईक मे टक्कर मार दिया जिससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गयी। इसी प्रकार जहानाबाद थानाक्षेत्र के नोनारा डेरा निवासी कल्लू का 33 वर्षीय पुत्र दिनेश जो अपनी ससुराल मोटरसाईकिल द्वारा प्रतापगढ़ गया था देर शाम वापस लौटते समय जब वह कल्यानपुर थाना के चैडगरा के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं कानपुर नगर के थाना घाटमपुर गांव कुरथा निवासी अनिल कुमार उर्फ गुड्डन अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोमवती व अपने भाई रामबाबू की पत्नी रानी देवी के साथ मोटरसाईकिल से बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सहवासपुर गांव मिट्टी मे सरीक होने आये थे करीब 4 बजे वापस लौटते ही बाईक जैसे बकेवर थाने के ग्राम जगदीशपुर बम्बी के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बाईक सवार से सीधी टक्कर हो गयी जिसके फलस्वरूप सोमवती व रानी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कानपुर हैलट मे भर्ती कराया गया है। उधर जहानाबाद थानाक्षेत्र खोजेपुर गांव निवासी 45 महावीर सविता जिसके पिता की बारबर की दुकान थानाक्षेत्र के सकूराबाद मे है। दोपहर साईकिल से अपने पिता से मिलकर वापस गांव आ रहा था तभी पतारी गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसी प्रकार खखरेरू थानाक्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया निवासी रामशंकर का आठ वर्षीय पुत्र निखिल कल दोपहर साईकिल से जंगल जा रहा था तभी पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। उधर बिन्दकी कस्बा निवासी स्व0 गयाप्रसाद की 70 वर्षीय पत्नी गंगादेई शौचक्रिया कर घर वापस आ रही थी तभी सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर लग जाने से उसकी मौत हो गयी। इसी तरह कल्यानपुर थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रामसेवक की 36 वर्षीय पत्नी संगीता देवी कल शाम अपने देवर अभिषेक उर्फ मनीष के साथ अपने मायके बनियनखेड़ा थाना औंग से वापस ससुराल आ रही थी जैसे ही बाईक कल्यानपुर थाने के रेवाड़ी के समीप हाईवे पर पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही इनोवा नम्बर यूपी 78सीएफ/2200 ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दिया जिसके फलस्वरूप संगीता की मौैके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर असोथर थानाक्षेत्र के सूबेदारपुर गांव निवासी जागेश्वर का 28 वर्षीय पुत्र प्रमोद बाईक से रिश्तेदारी मे जा रहा था तभी गांव के समीप बाईक गिर जाने से घायल हो गया। इसी प्रकार मलवां थानाक्षेत्र के सवनाखेड़ा गांव निवासी श्यामसुन्दर का 18 वर्षीय पुत्र रोहित मोटरसाईकिल से कहीं जा रहा था तभी अनियंत्रित हो जाने से घायल हो गया। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नम्बर ओवरब्रिज जयराम नगर निवासी 28 वर्षीय पुत्र अनुराग स्कूटी से घर जा रहा था तभी 50 नम्बरगेट के समीप बाईक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। उधर थरियांव थानाक्षेत्र के हस्वा निवासी रामपाल का 28 वर्षीय पुत्र राजेश कल दोपहर मोटरसाईकिल से जंगल जा रहा था तभी बाईक गिर जाने से चोटहिल हो गया। उधर कानपुर नगर के थाना काकादेव मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 28 वर्षीय अमित व 25 वर्षीय शनि मोटरसाईकिल से कानपुर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गये। इसी प्रकार मलवां थानाक्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी भगवानदीन का 15 वर्षीय पुत्र रामबाबू साईकिल से जंगल जा रहा था तभी बाईक की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक निवासी कंधई लाल का 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, उमाकांत द्विवेदी का 30 वर्षीय पुत्र सत्यम व हीरालाल का 11 वर्षीय अजय तीनों एक ही बाईक पर सवार होकर होली के पर्व मे घूम रहे थे जब यह लोग जेल रोड़ चैराहा पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाईक गिर गयी जिससे तीनों घायल हो गये। इसी प्रकार गाजीपुर थाने के महमतपुर गांव निवासी गोवर्धन का 25 वर्षीय पुत्र रामशंकर बाईक से रिस्तेदारी मे जा रहा था वहीं इसी थाने के पखरौली जीत नारायण का 17 वर्षीय पुत्र पंकज साईकिल से रिस्तेदारी मे जा रहा था तभी मलाका के समीप भिडंत हो गयी जिससे दोनों घायल हो गये। उधर हथगांव थानाक्षेत्र के मोहल्ला नवाबगंज निवासी शरीफ अली का 25 वर्षीय पुत्र एहसान अली जिसकी छिवलहा कस्बा मे मोबाइल की दुकान है बाईक द्वारा दुकान जाते समय छिवलहा के समीप सामने से आ रही बाईक से भिडंत हो गयी जिससे एहसान अली बुरी तरह घायल हो गया। इसी तरह हुसेनगंज थानाक्षेत्र के जमरांवा गांव निवासी स्व0 भीमसिंह का 50 वर्षीय पुत्र निर्मल सिंह कल दोपहर पैदल रिस्तेदारी मे बुआ का पुरवा जा रहा था जब वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी पीछे से बाईक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उधर थरियांव थानाक्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी स्व0 अमरसिंह का 50 वर्षीय पुत्र सुत्तन कल दोपहर साईकिल से होली के पर्व मे अपने रिस्तेदार से मिलने जा रहा था जैसे वह गांव से कुछ दूर आगे पहुंचा जिससे सामने से आ रहे बाईक ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। उधर खागा कोतवाली के सहजातपुर गांधी पार्क निवासी दुर्गाप्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र उमेश हथगांव थानाक्षेत्र के देवदासपुर गांव निवासी रामौआतार का 35 वर्षीय राजू थरियांव थानाक्षेत्र के मुसैदपुर गांव निवासी राजेश की 27 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी इसी थानाक्षेत्र के हसवा निवासी बलराज पुत्र इन्द्रपाल 20 इन्द्रपाल का 16 वर्षीय पुत्र गुड्डा बिन्दकी कस्बा के मोहल्ला हाता निवासी श्यामलाल का 30 वर्षीय पुत्र रामगोपाल कानपुर नगर के शंकर कुटी कालोनी थाना बाबू पुरवा निवासी सहुर सिद्दकी का 45 वर्षीय पुत्र अनीस सिद्दकी थरियांव कस्बा निवासी स्व0 प्रभू की 40 वर्षीय पत्नी राजरानी व सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के अफोई गांव निवासी लल्लू प्रसाद का 27 वर्षीय पुत्र संजय होली के पर्व मे अपने अपने रिस्तेदारों के यहां जा रहे थे तभी मार्ग दुर्घटना मे घायल हो गये। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची ताबड़तोड़ 108 नम्बर एम्बुलेंस ने सभी घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया वहीं पुलिस ने आठों शवों का पंचनामाभर विच्छेदन गृह भेज दिया। होली के पर्व मे खुशियों के त्यौहार मे मातम सा छा गया कहीं खुशियां मनायी गयी तो कहीं चीख पुकार मस्ती रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment