Latest News

Tuesday, 14 March 2017

ससुरालीजनों पर लगाया नवविवाहिता की हत्या का आरोप

फतेहपुर, शमशाद खान । हथगांव थानाक्षेत्र के ग्राम वैहदासपुर मे होली के पर्व मे संदिग्ध अवस्था मे जहरीला पदार्थ खाकर एक लगभग 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली वहीं मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज मे मोटरसाईकिल न मिलने पर मारने पीटने के बाद जबरन जहर खिलाकर मार डाला। जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थानाक्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी रामबाबू लोधी ने अपनी पुत्री राधा देवी की शादी 9 जुलाई 2016 मे वैहदासपुर गांव निवासी कल्लू लोधी का पुत्र बुद्धराज लोधी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। साथ ही दान दहेज भी दिया था। सोमवार को होली के पर्व मे संदिग्ध अवस्था मे राधा ने जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए हथगांव सीएचसी ले गये जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जिस पर परिजन उसे आनन-फानन ट्रैक्टर मे लादर सदर अस्पताल पहंुचे। जहां इमरजेन्सी मे तैनात चिकित्सक ने राधा को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस मे मृतका का पिता रामबाबू ने बताया कि शादी मे उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था कुछ महीनों तो ठीक ठाक रहा बाद मे ससुरालीजन मोटरसाईकिल की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होते देख होली के पर्व मे ही उसकी पुत्री का पहले जमकर मारापीटा बाद मे जबरन जहर खिलाकर मार डाला। मृृतका के पिता का कहना है कि वह पोस्टमार्टम के बाद पति सास-ससुर व लड़का के मामा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवायेगा। घटना के बाद से ही ससुरालीजन मौके से फरार हैं। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News