फतेहपुर, शमशाद खान । पांच वर्ष पूर्व जीआरपी पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन मे मिली अज्ञात युवती को नारी निकेतन की संचालिका पुष्पा देवी को सौंपा गया था लेकिन अब तक उसके घर वालों का पता न चलने पर पुष्पा देवी उस अनाथ युवती का विवाह कर रही हैं जिसमें उन्होंने सर्वसमाज से आहवान किया है कि इस पुनीत कार्य मे समाज के लोग भागीदार बने।
शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए शहर के सिविल लाइन महिला डिग्री कालेज स्थित नारी निकेतन की संचालिका पुष्पा देवी ने बताया कि 2012 मे रानी नाम की एक युवती को रेलवे स्टेशन से पुलिस ने उन्हें सौंपा था जिसके बाद से वह उनके पास अनवरत रह रही है कई बार उनके घरवालों को ढूंढने की कोशिश की गयी लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल सका है और युवती भी अपने घरवालों के बारे मे कुछ भी बताने मे असमर्थ है उसे खुद नही मालूम कि वह कहां की रहने वाली है और कौन है। उन्होंने बताया कि युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष हो चुकी है इसलिए अब वह अनाथ युवती का विवाह कराने जा रही हैं जो कि 7 मार्च को आर्य समाज या गायत्री परिवार के माध्यम से की जायेगी। विवाह के लिए वर को भी तलाश लिया गया है। पुष्पा देवी ने सर्वसमाज से आहवान किया कि इस पुनीत कार्य मे अनाथ कन्या के विवाह मे अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें जिससे अनाथ कन्या का घर बस सके।

No comments:
Post a Comment