फतेहपुर, शमशाद खान । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. कहा कि विधानसभा चुनाव मे चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों मे ऐसी खबरों का प्रकाश न किया जाए जिससे सामाजिक शौहार्द खराब हो तथा किसी प्रत्याशी के पक्ष मे जीत व हार की खबरों को न प्रकाशित किया जाए। उन्होंने उन ग्राम सभाओं के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो विकास कार्यों से उपेक्षित होकर मतदान का बहिष्कार करने की बात सोच रहे हैं। उन्होेंने कहा कि ऐसे ग्राम सभाओं के मतदाता मतदान अवश्यक करें भले ही वह किसी प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान न करके नोटा की ही बटन दबायें।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज अपने कैम्प कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव मे आयोग के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जायेगा। उन्होंने पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि समाचार पत्रों मे ऐसी किसी खबर का प्रकाशन न करें जिससे समाज के बीच मे उसका गलत संदेश जाये। उन्होंने कहा कि किसी प्रत्याशी के पक्ष जिताने की खबर का प्रकाश न किया जाए अन्यथा वह पेड खबर के दायरे मे मानी जाएगी और उसको प्रत्याशी के खाते मे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के उपेक्षित उन ग्राम सभाओं के मतदाताओं से अपील करते हुए मतदान करने के लिए कहा है जिन ग्राम सभाओं के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने को कहा है भले ही मतदाता किसी प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान न करके नोटा की बहन दबाये किन्तु मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी पर भी नजर रखी जायेगी जो मतदाताओं को प्रलोभन देकर अथवा शराब बटवाकर अपने पक्ष मे मतदाताओं से मतदान करने को कहेगें ऐसे प्रत्याशी की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने पत्रकारोें से बातचीत करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर केन्द्रीय पुलिस बल का कड़ा पहरा रहेगा। उन्होंने कहा संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्दों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गयी है जिससे मतदान मे व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिनसे मतदान मे गड़बड़ी होने की आशंका है तथा ऐसे लोगों को चिन्हित भी किया जा रहा है और कार्यवाही निरन्तर जारी है।

No comments:
Post a Comment