फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोआर्डिनेटर एवं स्टार प्रचारकों को नियुक्त किया गया।
शुक्रवार को आईटीआई रोड़ स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय मे जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे एआईसीसी के पर्यवेक्षक डा0 नरेश कुमार रहे। बैठक मे सभी विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष समेत फ्रन्टल संगठनों के अधिकारी रहे। पर्यवेक्षक डा0 नरेश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं ने आहवान किया कि जनपद की छह विधानसभा मे सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने तथा जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर जिले की सभी छह विधानसभा स्तर पर कोआर्डिनेटर एवं स्टार प्रचारकों को नियुक्ति किया गया। स्टार प्रचारकों मे जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी, एआईसीसी सदस्य विभाकर शास्त्री, प्रिन्स रियासत अली, देवेन्द्र सिंह गौतम, राजेन्द्र लोधी, महेश द्विवेदी, आरिफ गुड्डा, अरूण जायसवाल, विनय पाल, वन्दना राकेश शुक्ला, अनुराग नारायण मिश्र, मो0 रफी, राजीव लोचन निषाद, विनोद द्विवेदी, अनुराग नारायण मिश्र, मनोज घायल वहीं कोआर्डिनेटर पद पर खागा विधानसभा अखिलेश पाण्डेय, कलीमउल्ला, हुसेनगंज राजकुमार मौर्या, बृजेश मिश्रा, देवीशंकर मिश्रा, काशी प्रसाद मिश्रा, सदर आरिफ गुड्डा, वीरेन्द्र गुप्ता, जाकिया खान, नरेन्द्र सिंह रिक्की, अयाह शाह से श्रवण कुमार गौड़, पीयूष दीक्षित, पं0 रामनरेश महराज, जहानाबाद अमित मिश्रा नीटू, जय करन सिंह पटेल, को नियुक्त किया गया। पर्यवेक्षक डा0 नरेश कुमार ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से आहवान किया कि विधानसभा चुनाव मे सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुट जायें।

No comments:
Post a Comment