Latest News

Thursday, 9 February 2017

केन्द्रीय राज्यमंत्री के गढ में भाजपाईयों में ही मचा घमासान

फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती के संसदीय क्षेत्र में सियासी दंगल मचा हुआ है। जहां एक ओर स्टार प्रचारक साध्वी अन्य जनपदों के पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की हुंकार भर मौर्चा संभाले हुए है। वही उनके गढ़ में भाजपाईयों के बीच आपस में ही घमासान मचा हुआ है। आलम यह है कि अपने ही अपनों को इस चुनावी समर में हराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए है। ऐसी हालत में केन्द्रीय मंत्र का यह गढ़ कितना सुरक्षित रहता है। यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। बताते चले कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सांसद व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योती को स्टार प्रचारक बनाया है। जिसके चलते साध्वी स्टार प्रचारक के रूप में अन्य जनपदों के प्रत्याशियों को जिताने के काम में तो जुटी हुई है। लेकिन उनके गढ में ही पार्टी के भीतर विद्रोह की स्थित बनी हुई है। बताते चले कि विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं को पार्टी द्वारा टिकट न दिये जाने से दावेदार बागी हो रहे है। आलम यह कि अपनो का साथ छोड़ बागी होने वाले पार्टी के नेता भाजपा के अनुशासन को भी तार-तार कर रहे है। टिकट न मिलने से नाराज दावेदार जहां पार्टी पर हो धन उगाही का आरोप लगा रहे है। वहीं प्रत्याशी बने अपनो के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बताते चले कि अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी करने वाले महेश चन्द्र साहू वह विजय लक्ष्मी साहू की को टिकट नहीं मिला। यहां से पार्टी ने विकास गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट न मिलने से नाराज महेश साहू ने जहां भाजपा को हराने की आवाज बुलन्द की है। वही विजय लक्ष्मी साहू ने सोशल मीड़िया के माध्यम से पार्टी द्वारा धन उगाही का आरोप लगा चुकी है। इस स्थिति में इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को अपनी नइया पार करने में खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। यह कोई इसी विधानसभा क्षेत्र का हाल नहीं है बल्कि जहानाबाद, बिन्दकी में भी भाजपाईयों के बीच रार मची हुई है। तीनों विधानसभाओं में टिकट न मिलने से खित्र दावेदारों ने अपनों के ही खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जहां एक ओर साध्वी के गढ में सियासी दंगल मचा हुआ है। वही स्टार प्रचारक अन्य जनपदों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर हुंकार भर रही हैं यदि केन्द्रीय मंत्री के इस गढ में अपनों के बीच चल रही सियासी जंग मतदान के पूर्व समाप्त न हुई तो कही आने वाले वक्त में स्टार प्रचारक का यह गढ भाजपा से खाली न रह जाये। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News