Latest News

Friday, 10 February 2017

एनसीसी कैडटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

फतेहपुर, शमशाद खान । मतदाता जागरूकता रैली एनसीसी कैडटों द्वारा निकाली गयी जिसमे कैडटों ने आम जनमानस को मतदान हेतु प्रेरित किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कैडटों को सम्बोधित कर उन्हंे मतदान की महत्ता की जानकारी दी।
विधानसभा चुनाव मे शतप्रतिशत मतदान के लिए शुक्रवार को बिन्दकी बस स्टाप रोड़ स्थित 60 यूपी बटालियन एनसीसी कैडटों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. रही। उन्होंने कैडटों को सम्बोधित करते हुए मतदान के महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना आवश्यक है इसलिए सभी मतदाता कैडट मतदान करें और अपने अभिभावकों को भी बूथ तक ले जाने का काम करें। वहीं बच्चों द्वारा जनमानस को मतदान करने के लिए हांथों मे तख्तियां लिये भ्रमण करते हुए विकास भवन पहुंचे जहां पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने रैली का समापन किया। रैली समापन के पश्चात एनसीसी कैडटों को एवीएम, वीयू, सीयू व वीपैड के बारे मे प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर एनसीसी के कर्नल विभव मानसिंह रहे वहीं उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भी रैली मे बढ़ चढ़कर अपनी भागेदारी निभायी जिसमें अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, सुनील वर्मा, सेराज अहमद खाॅन, कृष्ण कुमार तिवारी, मुजाहिद हसन, उमेश सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र कुमार आदि ने भी मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए जागरूक किया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News