फतेहपुर, शमशाद खान । दिन व रात के तापमान में अंतर से वातारण में वायरस सक्रिय हो गया है। जिसके चलते वायरल बुखार ने दस्तक दी है। वायरल की वजह से हर तीसरा व्यक्ति को सर्दी-खांसी ने जकड़ रखा है। उक्त समस्यायें सीओपीडी एवं सांस के रोगियों के लिये परेशानी का कारण बन कर सामने आ रही है। दिन में गर्मी तथा रात व सुबह सर्दी से वातावरण में वायसर की ग्रोथ शुरू हो गयी है। वातावरण में वायरस की सक्रियता के कारण रेस्पेरेटरी इंफेक्शन के कारण लोग सर्दी-खांसी जुकाम, सिर व बदन दर्द के साथ वायरल बुखार से ग्रस्त होकर इलाज के लिये अस्पताल पहुंच रहे है। ऐसे में इलाज में लापरवाही सीओपीडी एवं सांस के रोगियों के लिये भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल मे ंरोगियों की भरमार रही। ओपीडी के दौरान करीब रोगियों ने इलाज के लिये पंजीकरण कराया। सर्वाधिक भीड़भाड़ मेडिसिन व बालरोग विभाग में उक्त समस्याओं से ग्रसित रोगियों की रही। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत करीब दर्जनभर से अधिक रोगियों को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया। चिकित्सालय में उक्त समस्याओं से ग्रासित रोगियों की भरमार रही। डाक्टरो की माने तो समय से इलाज कर जटिलताओं से बचा जा सकता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment