Latest News

Tuesday, 14 February 2017

हिन्दू महासभा भाजपा के दो व बसपा के सदर प्रत्याशी का करेगें समर्थन

फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारत हिन्दू महासभा ने गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्ध मतदाताओ के साथ बैठक करके विधानसभा चुनाव में सदर से बसपा प्रत्याशी व दो भाजपा प्रत्याशियो को समर्थन करने का निर्णय लिया गया। 
मंगलवार को आईटीआई रोड स्थिति अखिल भारत हिन्दू महासभा कैम्प कार्यालय में प्रान्तीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें गणमान्य एवं प्रबुद्ध मतदाताओ सामिल हुये। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा के सलाका पुरूष स्वामी चक्रमणि के निर्देश पर सदर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी, हुसेनगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रणवेन्द्र प्रताप ंसिह उर्फ धुन्नी सिहं एवं अयाह शाह से चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्ता का समर्थन महासभा करेगी। प्रान्तीय महामंत्री मनोज त्रिवेदी बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि इन प्रत्याशियो का समर्थन करने का मकसद प्रत्याशियो का आचरण एवं लोक हित चिन्तन की दिशा में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो का परिवीक्षण करके निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मतदाताओ को जागरूक करके मत डालने के लिये प्रेरित करवा कर उन्हे बूथ तक पहुचाने में सहायता करने का दायित्व भी हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ को सौपा गया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डा0 चन्द्र कुमार पाण्डेय, रामगोपाल स्वामी, रामआसरे आर्य, सुखराज सिह, करण सिंह पटेल, मुन्नू मिश्रा, डा0 रामलोधी, एसके गुप्ता, राम यादव, स्वामी सन्त, स्वरूप महाराज, आरएन सिंह व विभिन्न मन्दिरो के धर्माचार्य मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News