Latest News

Tuesday, 14 February 2017

डीएम व सीडीओ ने जागरूकता मतदाता एक्सप्रेस को किया रवाना

फतेहपुर, शमशाद खान । चौथे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके क्रम मे आज मतदाता एक्सप्रेस को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
विधानसभा चुनाव मे शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट से मतदाता एक्सप्रेस को जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मतदाता एक्सप्रेस शहर के मुख्य स्थानों एवं महाविद्यालयों मे भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान निर्वाचन विषय से सम्बन्धित गीत, संगीत नाटक इत्यादि कार्यक्रम भी आयोजित कराये जायेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि सभी मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पुरूष व महिला अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम चालू रहेगा सभी लोग निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि किसी भय व लालच मे न पड़े । इस अवसर पर आईएएस विघ्नेश्वरी, जिला विद्यालय निरीक्षक नन्दलाल, जिला विकलांग जन विकास अधिकारी प्रीतीलता, बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News