Latest News

Tuesday, 14 February 2017

वोटर लिस्ट मे नाम न होने पर डीएम ने दिये तीन विकल्प मतदान के लिए

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव के लिए कर्मियों का ठा0 युगराज सिंह महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी पूरी तरह से दक्ष हो जाये। उन्होने कहा कि मतदान के समय वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम है यदि उनका इपिक कार्ड नही है तो बैंक की पास बुक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि से मतदान कर सकतें है। उन्हेाने कहा कि मतदान समय से प्रारम्भ किया जाये आदर्श आचार संहिता पूरा ध्यान रखा जायें। उन्होने कहा कि यदि किसी कार्मिक को किसी भी प्रकार की दिक्कत मतदान के समय आती है तो जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल सूचित करेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपनिदेशक कृषि प्रसार जीसी कटियार को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक अनुपस्थित है उनकी सूचना तत्काल दी जाये जिससे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जोयगी। उन्होने कहा कि निर्वाचन ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्हेाने कहा कि 22 फरवरी को विज्ञान भवन से बूथ पार्टी रवाना होगी। सभी कर्मचारी अपने-अपने मतदान केन्द्रो पर निवास करेगे। उन्होने कहा कि यदि किसी भी प्रकार शिकायत प्राप्त होती है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, आईएएस विघ्नेशरी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एलके मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी डीके सचान सहित सम्बन्धित कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News