Latest News

Tuesday, 14 February 2017

मुख्यमंत्री की जनसभा आज, डीआईजी ने किया सभास्थल का निरीक्षण

फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के मुखिया अखिलेश सिंह यादव की कल (आज) शहर के मुस्लिम इण्टर कालेज मे ंसम्पन्न होने वाली चुनावी जनसभा के स्थल का निरीक्षण करने आये इलाहाबाद परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह यादव ने कहा कि सभा स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जाये। उन्होने पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुये कहा कि जनसभा की वजह से सडक पर जाम की स्थिति से निजात पाने के लिये इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनो का रूड में परिवर्तन किया जाये जिसमें सभा स्थल पर पहुचने वाली को किसी मुशीबतो का सामना न करना पडे। इलाहाबाद परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशो का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिये। तथा सभा स्थल के आस पास सुरक्षा व्यवस्था के कडे इन्तिजाम किये जाये। उन्होेने कहा कि हेलीपैड के आस पास के अलावा पूरे मैदान के गड्ढो को पुरवाया जाये। तथा वाहनो की पारकिंग भी व्यवस्था की जाये जिससे जनसभा स्थल पर पहुचने मे किसी को परेशानियों का सामना न करना पडे। उन्होने निर्देश देते हुये कहा कि मैदान के आस पास के मकानो की छतो अथवा वाहनो पर किसी को न चढने दिया जाये जिससे किसी प्रकार की अप्रिया घटना न घट सके। इस मौके पर इलाहाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी के अलावा पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव, क्षेत्राधिकारी नगर समरबहादुर, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, सदर विधान सभा के गठबन्धन प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News