Latest News

Tuesday, 14 February 2017

चौथे तानाशाह हैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- नरेश

फतेहपुर, शमशाद खान । आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और मध्य प्रदेश के विधायक ने आज कांग्रेस के कैम्प कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बसपा और भाजपा रात के अंधेरे मे गठबन्धन करते हैं। उन्होंने कहा जनता को विकास पसंद है नोटबंदी नही। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चैथे तानाशाहों मे पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबन्धन एक क्रांतिकारी गठबन्धन है और पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश मे सरकार बनायेगी। शहर के आईटीआई रोड मे स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय मे आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पर्यवेक्षक डा0 नरेश कुमार और मध्य प्रदेश के विधायक मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री पूरे देश मे राग अलापते घूम रहे हैं कि कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए नोटबंदी की गयी है। उन्होंने कहा कि कालाधन तो सबसे अधिक भाजपा के पास है और वह देश को अडानी और अंबानी के हांथों बेचने की साजिश रच रहे हैं। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी द्वारा की गयी नोटबंदी का जवाब किसान, मजदूर, नौजवान व व्यापारी इस विधानसभा चुनाव मे सपा कांग्रेस गठबन्धन की सरकार बनवा कर देगा। उन्होंने कहा कि बसपा और भाजपा ने रात के अंधेरे मे गठबन्धन कर लिया है तथा यह लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए यह गठबन्धन बनाया गया है। बसपा और भाजपा दहाई का अंक भी उत्तर प्रदेश मे नही पार कर पायेगी। उन्होंने कहा कि तीन तानाशाहों मे हिटलर, गद्दाफी, मुरसोली के बाद चैथे तानाशाह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक राहुल गांधी हुसेनगंज विधानसभा के हथगाम कस्बे मे कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे माहौल बनायेगें तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद हुसेनगंज विधानसभा मे अठारह फरवरी को चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नरेश उत्तम सत्रह फरवरी को खाग विधानसभा मे गठबन्धन के प्रत्याशी के समर्थन मे चुनावी जनसभा करेगे। उन्होनें कहा कि बीस या इक्कीस फरवरी को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर खागा विधानसभा मे गठबन्धन के प्रत्याशी के पक्ष मे चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगे। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम की लिखित तौर पर अनुमति नही मिली है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, राजू लोधी, नीटू मिश्रा, अरूण जायसवाल, इं0 पीरजादा कासिम, स्वरूप राज सिंह जूली, पीयूष दीक्षित समेत कई दिग्गज कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News