Latest News

Monday, 13 February 2017

पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल महेश पाण्डेय को किया निलम्बित

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टाप के समीप स्थित अमर शहीद ठा0 दरियाव सिंह स्मारक के पास मार्ग दुघर्टना हुई आरक्षी की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने शहर कोतवाल पर घोर लापरवाही करने तथा घटनास्थल को लेकर अधिकारियों को गुमराह किये जाने और कार्य के प्रति लापरवाही किये जाने के आरोपी मे तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनको पुलिस लाइन मे सम्बद्ध कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मे तैनात रहे आरक्षी बैजनाथ यादव की मौत अरबपुर मोहल्ले मे स्थित अमर शहीद ठा0 दरियाव सिंह की मूर्ति के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली पुलिस ने दिखायी थी और इस घटना की सूचना शहर कोतवाल महेश पाण्डेय ने अपने बड़े अधिकारियों को दी थी। बताया जाता है कि आरक्षी बैजनाथ अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ भिटौरा बाई पास के समीप स्थित हाजी रफी के कोल्ड स्टोर के पास किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से हुई थी। कोतवाली द्वारा घटनास्थल को बदलना और मनगढंत कहानी बनाकर पुलिस अधिकारियों को गुमराह करने तथा कार्यों के प्रति घोर लापरवाही किये जाने के आरोप मे पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने शहर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। अभी उनके स्थान पर किसी नये कोतवाल को तैनात नहीं किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News