फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के ज्वालागंज स्थित रोडवेज बस स्टाप परिवर के अंदर डग्गामार वाहन सहित टैक्सी टैम्पों की नो इन्ट्री है लेकिन इसके बावजूद परिषर के अंदर डग्गामार वाहनों के साथ-साथ टैम्पों व टैक्सी धमाचैकड़ी मचाते देखे जाते है। जिसके चलते जहां बस चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही यात्री भी जद्दोजहाद से जूझते रहते है। बताते चले कि शहर के ज्वालागंज स्थित रोडवेज बस स्टाप का निर्माण होने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था के बावत लोग पीआरडी के जवान भी तैयान किए जाते है। इतना ही नहीं विभागी स्तर पर बस स्टाप परिषर के अंदर डग्गामार वाहनों के साथ-साथ अन्य टैम्पों व टैक्सी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। भले ही विभाग द्वारा बस स्टाप परिषर के अंदर डग्गामार वाहनों के लिए नो इन्ट्री हो लेकिन इसके बावजूद सुबह से ही डग्गामार वाहन जहां रोडवेज बसों के सामाने अपने-अपने वाहनों को खड़ा कर धडल्ले से सवारियां भर राजस्व को चूना लगा रहे हैं वही अधिक से अधिक सवारियों को अपने वाहनों में ले जाने के बावत टैम्पों व टैक्सी भी अनियंत्रित तरीके से परिषर के अंदर धमचैकड़ी मचाते रहते हैं बस स्टाप परिषर के अंदर व्याप्त इस अव्यवस्था से बस चालाकों को अपनी बसों को परिषर के अंदर सुव्यवस्थित तरीके से खड़ी करने में जहां जद्दोजहद करनी पड़ती है वही परिषर के अंदर जाम का नजारा भी देखने को मिलता हैं नो इन्ट्री के बावजूद बस स्टाप परिषर के अंदर वाहनों के मनमानी तरीके से हो रहे प्रवेश पर एआरएस ओपी ओझा का कहना रहा कि परिषर के अंदर प्रवेश निषेध होने के बावजूद डग्गामार वाहन व अन्य टैम्पों टैक्सी प्रवेश कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने कोतवाली पुलिस सहित एआरटीओ को पत्र भेजकर वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment