फतेहपुर, शमशाद खान । खजुहा विकासखंड के भीखमपुर गांव कोटेदारो की दबंगई से उपभोक्ता खासे परेशान है। अलाम यह है कि कोटेदार कार्डधारकों को उचें दामों में कैरोसीन सहित खाद्यान सामग्री वितरित करता है। विरोध करने पर कोटेदार गाली गालौचकर ग्रामीणों से अभद्रता भी करता है। खजुहा विकास खण्ड के भीखमपुर गांव का कोटेदार शिवदास सोनकर 23 रूपय में 1 लीटर मिटटी का तेल देता है और कार्ड में 20 रूपए चढ़ाता है जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने ग्राम प्रधान से कोटेदार की इस मनमानी की शिकायत की। जिस पर ग्राम प्रधान में कोटेदार से संपर्क करके जानकारी किया। कोटेदार ने कहा ऊपर से ही आदेश है मैं अपने घर से नहीं दूंगा ग्रामीणों का कथन है कि कोटेदार अभद्रता करता है। इसके अलावा गली गलौचकर कोटे से भगा देता हैं जिससे गरीब किसान मजबूर होकर वापस आ जाता है। कोटेदार के खिलाफ भीखमपुर कसवां पुर अंगना खेड़ा के गा्रमीण रोज व्यक्त कर रहे हैं जहां एक तरफ सरकार वादे पर वारे करती जा रही हैं वहीं पर यह भ्रष्ट कोटेदार जनता की परेशान करने में लगे हुए है जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए कोटेदार मनमानी करता है। शिकायतकर्ताओं सुरेक्ष अजय कुमार गणेश कुमार के कारण राजेश पटेल उमाशंकर दिलीप कुमार रामकुमार राम नारायण वर्मा ओमप्रकाश वंदना देवी प्रेमचंद सुशील रघुनंदन बिहारी लाल रामनरेश विजय कुमार आज ग्रामीणों ने लिखित तहरीर दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment