फतेहपुर, शमशाद खान । महाशिवरात्रि पर्व पर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शिव सन्देश रथ यात्रा निकाली गयी। जिसमें शहर वासियों ने बढ-चढकर सामिल होते हुये शिव रथ मे फूलो की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ज्वालागंज स्थिति प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका नीरा बहन द्वारा शिव सन्देश शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बडी संख्या में शिव के भक्त सामिल होकर यात्रा को सफल बनाया। शिव के श्रद्धालुओ ने शोेभा यात्रा का जगह-जगह फूलो की वर्षा कर स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये यात्रा ताम्बेश्वर मन्दिर पहुची जहा पर शिव के श्रद्धालुओ ने शिव दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुये जलाभिषेक किया। तत्पश्चात यात्रा शहर के सिविल लाइन स्थिति रामाश्यामा मैरिज हाल में समाप्त हुयी जहा पर अध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रम्हकुमारी नीरा बहन ने बताया कि परमात्मा शिव के ज्यार्तिबिन्दु स्वरूप को सभी धर्म की आत्माये नूरे खुदा, गाॅड इज लाइट, सबका मालिक कहकर पुकारती है। क्योकि परमात्मा एक ज्योर्तिबिन्दु है जिनका यादगार द्वाश ज्यार्तिलिंगम के रूप में प्रसिद्ध है। यदि हम किसी शरीरधारी के रूप में परमात्मा को याद करते है तो उस रूप को समस्त शिव की आत्माये स्वीकार नही करती। ज्योर्तिबिन्दु स्वरूप को सभी मानते है। उन्होने कहा कि यह वही समय चल रहा है जब संसार में घोर पापो तथा विकारों की रात्रि छाई हुयी है। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहकार ने आज मानव को परतन्त्र बना लिया है। इन भूतो से छूटने के लिये हमे स्वयं को ज्योर्तिस्वरूप आत्मा समझकर उसी रूप में उन्हे याद करके जन्मजन्मान्तर पापो को नाश करना है। इस अलौकिक शिव अवतरण दिवस पर सभी धर्म के प्रमुख हिन्दू मुस्लिम शिख और ईसाई भाइयो ने सबका मालिक एक ज्योर्तिबिन्दु ईश्वर की याद में दीप प्रज्जवलन कर वसुधैव कुटुम्बकम का नारा बुलन्द किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक तथा अत्यधिक संख्या में भाई बहनो के अलावा सर्व धर्म के लोग सामिल हुये। इस मौके पर ब्रम्हाकुमारी विमला बहन, संगीता बहन, प्रियका बहन, प्रीति बहन, ममता बहन आदि ने अध्यात्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिससे उपस्थिति सभी भक्त मंत्र मुग्ध हो उठे।

No comments:
Post a Comment