फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को लेकर बीते एक माह से दिन रात एक कर मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष मे माहौल बनाने के बाद सम्पन्न हुए चैथे चरण के मतदान के बाद जनपद के उम्मीदवार आज राहत महसूस करते हुए अपने परिवार व मित्रों के अलावा समर्थकों के साथ चुनावी आंकड़े बनाते रहे। कोई प्रत्याशी अपने परिवार के साथ एक माह की थकान को दूर करने के लिए चाय की चुस्की लेेते रहे तो वहीं बच्चों के बीच बैठकर अपना वक्त गुजारा। पिछले करीब एक महीने से सुबह से लेकर देर रात तक जनसम्पर्क करना उसके बाद पार्टी के साथ बैठक करना और जनसम्पर्क करना, जीत की रणनीति तैयार करना, लोगों से मिलना, कार्यकर्ताओं व समर्थको का साथ देना बाकी बचे दो से तीन घंटे सोना। एक महीने से अधिक समय से सभी दलों के उम्मीदवार का यही हाल रहा लेकिन गुरूवार को जनपद की वोटिंग होने के बाद सभी प्रत्याशी काफी रिलैक्स नजर आयें। दूसरे दिन उन्होंने अपने परिवार व समर्थकों के बीच रहकर चाय की चुस्की के साथ जीत की रणनीति बनाते रहे। समाजवादी पार्टी के सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी मतदान के दूसरे दिन खुद को काफी रिलैक्स महसूस करते हुए समर्थकों के बीच बैठे श्री लोधी ने बताया कि आज वह एक महीने से अधिक समय के बाद दिन मे दस बजे तक सोये जिससे उन्हें काफी राहत महसूस हुयी। उनका यह भी कहना रहा कि हार या जीत अब भगवान के हांथ मे है लेकिन मतदाताओं ने उनके पक्ष मे जमकर वोटिंग की है सभी धर्म व वर्ग के लोगों ने मतदान किया है। वहीं बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी भिटौरा स्थित अपने आवास मे समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पूरे माह की चुनावी रणनीत पर चर्चा करते रहे और परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर मतदाताओं के रूझान पर चर्चा की। श्री त्रिवेदी का कहना रहा कि जिस तरह से बसपा के बेस वोट के अलावा ब्राम्हण एवं मुस्लिम मतदाताओें के अलावा अन्य समाज के लोगों ने उन्हें वोट देने का काम किया है उससे निश्चित ही 11 मार्च को मतगणना के बाद उन्हें जीत हासिल होगी। उन्होनंे कहा कि कार्यकर्ता एवं समर्थक पूरे चुनाव उनके साथ दिन रात कंधा से कंधा मिलाकर साथ चले हैं इसलिए उनकी मेहनत जरूर रंग लायेगी। वहीं मतगणना सम्पन्न होने के बाद सदर के भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह चुनावी थकान को दूर करने के लिए अपने कानपुर आवास चले गये जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ वक्त गुजारा पूरी तरह से थकान को दूर करने के बाद वह शुक्रवार को देर शाम समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए फतेहपुर के आवास मे आये जहां पर उनके पक्ष मे हुए मतदान पर चर्चा कर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से विधानसभा क्षेत्र मे लोगों ने भाजपा को वोट देने का काम किया है उससे निश्चित ही उन्हें जीत हासिल होगी। इसी तरह जिले की सभी विधानसभाओं के उम्मीदवार मतदान के बाद अपने परिवार के बीच रहकर काफी इंज्वाय कर जीत के आंकड़े मे जुटे रहे। तो वहीं सदर विधानसभा मे सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशियों के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर प्रत्याशियों के माथे मे चिन्ताओं की लकीर देखी गयी तो वहीं अपनी-अपनी जीत का भी दावा करते रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment