Latest News

Friday, 24 February 2017

ईवीएम की सुरक्षा मे लगी केन्द्रीय पुलिस बल, अफसरों ने लिया जायजा

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे कल सम्पन्न हुए चैथे चरण के विधानसभा चुनाव मे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कैद हो गया है। ईवीएम को मण्डी समिति मे केन्द्रीय पुलिस बल की कड़ी निगरानी मे रखा गया है। विधानसभा चुनाव मे राज्य निर्वाचन आयोग से भेजे गये प्रेक्षक ने आज मण्डी समिति पहुंचकर जायजा लिया तथा तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरी चैकसी बरती जाए साथ ही मतगणना स्थल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये।
जिले की छह विधानसभा का कल चुनाव सम्पन्न हुआ है तथा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन मे कैद हो गया है। मण्डी समिति मे केन्द्रीय पुलिस बल की निगरानी मे ईवीएम मशीनों को रखा गया है। इतना कड़ा पहरा है कि जहां पर ईवीएम मशीने रखी है वहां परिन्दा भी पर नही मार सकता है। केन्द्रीय पुलिस की इतनी कड़ी चैकसी है कि चूहे भी अन्दर जाने का साहस नही कर पा रहे जिनसे इन मशीनों को सबसे अधिक खतरा रहता है। विधानसभा चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से भेजे गये प्रेक्षक की अगुवाई मे जिले के आला अधिकारियों ने आज मण्डी समिति पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रेक्षक ने ईवीएम रूप मे लगे सुरक्षा के जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि वह मुस्तैदी मे किसी प्रकार की लापरवाही न बरते । समूची मण्डी समिति पुलिस छावनी मे तब्दील हो गयी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है तथा पल-पल मे प्रशासनिक अधिकारियों का आने जाने का सिलसिला बराबर जारी है। आगामी ग्यारह मार्च को ईवीएम मशीनों से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला निकल कर बाहर आयेगा तब तक प्रत्याशियों तथा इनके समर्थकों को इंतजार करना पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News