कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता गुरूवार को श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष संत नृत्य गोपाल दास सरसैया घाट स्थित राम जानकीक मंदिर में प्रेसवार्ता के दौरान यूपी में राहुल और अखिलेश के गठबंधर पर कहा कि कांग्रेस का कोई दूसरा सहारा नही रह गया। असहाय को तिनके का सहारा होता है। ऐसे ही कांग्रेस मारी-मारी फिर रही थी, उसने देखा कि जब उसे कोई पूंछने वाला नही है तो उसने गठबंधन कर लिया। यह तो कांग्रेस की कमजोरी का प्रतीक है। उन्होने यह भी कहा कि अनाथ को किसी साथ की जरूरत पडती है। राहुल अनाथ है तो सहायता खोज रहा है, किसकी सहायता लें, तो उन्होेन मुलायम की सहायता ली।
राम मंदिर पर उन्होने कहा कि मंदिर निर्माण में अभी तक संवैधानिक अडचन है। मुकदमा अभी तक चल रहा है। ऐसी स्थिति में मुकदमा चलने की वजह से काम रूका हुआ था, लेकिन अब चुनाव नजदीक आ गए है। कोर्ट भी जनता की आवाज सुनती है। कोर्ट और संसद दोनो मिलकर के शीघ्र ही अब राम मंदिर के निर्माण में अग्रणी होंगे। जब उनसे पूंछा गया कि बीजेपी ने राम मंदिर मुददे को अपने घोषणा पत्र में क्यों शामिल नही किया तो उन्होने कहा कि उनका जन्म ही इसके लिए हुआ है तो घोषणा पत्र क्या करें। घोषणा पत्र में समिलित करने का क्या उसका जनम कर्म उसी के लिए है। जब पंूछा गया कि क्या आपको लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो पायेगा तो उन्होने कहा कि हम लोग पूरी तरह से आश्वास्त है और विश्वास के साथ कह सकते है कि मोदी जी के कार्यकाल में निश्चित ही राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।

No comments:
Post a Comment