कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता लालइमली मुख्य द्वार पर मजदूरों की सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कपडा मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव के बाद लालइमली का उत्पादन पुनः चालू करने का वादा किया था, वहीं चेयरमैन बीआईसी रामसिंह ने मजदूरों को 2006 से बकाया पाचंवें वेतनमान के एरियर हेतु कमेटी बनाने, 5 वर्षो का लिव इन कैशमेंट का भुगतान करने, लालइमली में लगे होमगार्ड के स्थान पर मिल के सुरक्षा गार्डो की प्रतिमाह एक हजार ओवर टाइम देने, एवं अल्गिन नं0 1 के स्कूल की अध्यापिकाओं को 28 माह से बकाया वेतन दिलाने की सहमति व्यक्त की थी, लेकिन अभी तक कोई भी प्रगति नही हुई।
इंटक नेता आशीष पाण्डेय ने होली से पूर्व चार महीने के बकाया वेतन का भुगतान किये जाने की मांग करते हुए कहा कि लाल इमली के महाप्रबन्धक मनोज कुमार वर्मा का स्थानान्तरण किये जाने का पत्र कपडा मंत्री, चेयरमैन को भेजा गया है। पत्र में अवगत कराया गया कि लालइमली चालू कराने में महाप्रबन्धक सबसे बडी बाधा है। यदि इसे नही हटाया गया तो मिल चलाने के सारे प्रयास विफल होंगे। होजरी की मशीने लोहे के भाव बेचने वाले महाप्रबन्धक की निगाहे बीआईसी की जमीनों पर है। सभा को कमलेश शर्मा, राशिद अली, राकेश वर्मा, इशरार अहमद, अजय सिंह, हीरा ंिसह, अजेमेरी वारिसी, हरीशंकर तिवारी, राम अवध राज आदि ने सम्बोधित किया।

No comments:
Post a Comment