Latest News

Sunday, 12 February 2017

बसपा प्रत्याशी ने किया अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

फतेहपुर, शमशाद खान । बहुजन समाज पार्टी के सदर प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने आज अपने नगर क्षेत्र के कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। साथ ही उपस्थिति लोगो से श्री त्रिवेदी ने चुनाव में जिताने का आहवन किया। 
रविवार को शहर के खेलदार मोहल्ला में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का सदर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंन्त्रो के बीच प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री त्रिवदी ने उपस्थिति कार्यकर्ताओ एवं समर्थको में जोश भरते हुये कहाकि इस बार बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमत्री बनाना हैं और कानून का राज कायम करना है तो उन्हे जीताने के लिये लग जाये साथ ही उद्घाटन अवसर पर उपस्थिति लोगो से भारी मतो से विजयी बनाने का आहवन करते हुये विजय प्राप्ति का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी उर्फ खलीफा, शिवाकान्त तिवारी, वशीर अहमद, बुद्धराज धाकडी, मनीष तिवारी, फारूक खांन, शमशुल हसन, मन्जूर अहमद डा0 कौशल किशोर, नियाज अहमद, शरीफ कुरैशी, मन्शूर खां, आनन्द त्रिवेदी अम्बर जाफरी आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News