Latest News

Sunday, 12 February 2017

वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत, कोतवाल पर हत्या का आरोप

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर क्षेत्र के ज्वालागंज स्टेशन रोड़ पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर कोतवाली मे तैनात 35 वर्षीय सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी वहीं मृतक के बड़े भाई व ससुर ने कोतवाली प्रभारी पर षडयंत्र के तहत हत्या करवाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के थाना जलालपुर गांव भुरखानी निवासी स्व0 रमेश चन्द्र का पुत्र बैजनाथ सिंह यादव जो कोतवाली मे तैनात था बीती रात गश्त के दौरान ज्वालागंज स्टेशन रोड़ स्थित ठा0 दरियाव सिंह प्रतिमा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से सिपाही बैजनाथ गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए शहर के जीटीरोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस मे मृतक के बड़े भाई छविनाथ सिंह यादव व मृतक के ससुर रामप्रकाश ने बताया कि बैजनाथ का एक्सीडेंट नहीं बल्कि उसकी हत्या की गयी है। मृतक के भाई ने सीधे कोतवाली प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि किसी आपसी खुन्नस के चलते उसके भाई की हत्या करवा दी गयी है क्योंकि खून से सनी जैकेट व खून से सना बेल्ट मृतक के कमरे से मिला। उन्होंने बताया कि बैजनाथ की 2005 मे ज्वाइंनिंग हुयी थी और पहली पोस्टिंग जनपद के औंग थाना मे हुयी थी उसके बाद बैजनाथ को जीआरपी भेज दिया गया जिसमे बुलंदशहर, झांसी व फर्रूखाबाद के बाद दो वर्ष पूर्व पुनः इसी जनपद मे स्थानान्तरण हो गया था और कोतवाली मे तैनात था। मृतक की शादी 2007 मे शिवानी के साथ हुयी जिससे दो सन्तानें पुत्र शिवा 8 वर्ष व पुत्री सौम्या 4 वर्ष की है। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया जहां अन्तिम सलामी के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया जो अपने साथ उसे लेकर कन्नौज चले गये। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News