फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव मे अपने-अपने पक्ष मे माहौल बनाने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थन मतदाताओं के बीच पहुंचकर विकास का वादा कर वोट मांगने का काम कर रहे हैं। सभी विधानसभाओं के सपा, भाजपा व बसपा समेत अन्य दल के प्रत्याशी जनसम्पर्क तेजी के साथ कर रहे हैं। इसी क्रम मे समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन के सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी तूफानी जनसम्पर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष मे वोट मांग कर विजय होने का आर्शिवाद ले रहे हैं।
समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस गठबंधन के सदर प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी आज कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ शहर के खेलदार मोहल्ला, लाला बाजार, मसवानी, जीटीरोड़, तुरावली का पुरवा आदि मोहल्लों मे तूफानी जनसम्पर्क कर मतदाताओं से विजयी होने का आर्शिवाद लेकर अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील की। साथ ही मतदाताओं को आश्वासन दिया कि जीत हासिल करने के बाद शहर का चैमुखी विकास करायेगें जो आजादी के बाद से किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया होगा वहीं सपा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश लोधी का कुछ मोहल्लों मे लोगों ने हांथों हांथ लेते हुए उनका स्वागत करते हुए जीत का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नफीसुद्दीन, आरिफ गुड्डा, चैधरी मंजर यार, सउद अहमद, वसीम अंसारी एडवोकेट, कपिल यादव, अरूण यादव आदि कार्यकर्ता एवं समर्थक जनसम्पर्क के दौरान रहे।

No comments:
Post a Comment