फतेहपुर, शमशाद खान । जिला अस्पताल के सामने नगर पालिका की बनी मार्केट की दुकान के बाहर सपा नेता एवं पूर्व सांसद डा0 अशोक पटेल पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए पालिका अधिशाषी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पीड़ित अमीन उद्दीन अहमद ने कार्यवाही किये जाने की मांग की। पीड़ित अमीन उद्दीन अहमद ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि जिला अस्पताल के सामने नगर पालिका की मार्केट बनी हुयी है जिसमें पटेल निदान केन्द्र के संचालक सपा नेता व पूर्व सांसद डा0 अशोक पटेल है जो दुकान के सामने आने-जाने के रास्तों के दाहिनी तरफ व बायीं तरफ दिवार खड़ी कर लिया है साथ ही निकलने वाली खाली जगह पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है जो पूरी तरह से अवैध है क्योंकि बिना नगर पालिका की अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित ने अधिशाषी अधिकारी से मांग किया कि मामले की जांच कराकर निर्माण को रोका जाये अन्यथा सभी दुकनदार आगे के सहन पर निर्माण कर कराने के लिए बाध्य होगें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment