Latest News

Sunday, 12 February 2017

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों पर की बैठक

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आगामी तेइस फरवरी को सम्पन्न होने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्नीस फरवरी को आयेगें। उनकी जनसभा की तैयारियों को लेकर आज केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने आवास मे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।
बैठक मे बोलते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्याशियों के पक्ष मे जीत का माहौल बनाने के लिए उन्नीस फरवरी को आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी प्रत्याशी और नेता तथा बूथ तक के कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालने मे जुट जाए। उन्होंने कहा कि जनसभा मे इतनी बड़ी भीड़ एकत्र की जाए कि विपक्षियों के पैर के नीचे से जमीन खिसक जाए। उन्होंने कहा कि जनसभा के लिए जगह शीघ्र तलाश ली जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, रामप्रकाश गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद बाजपेयी, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद शुक्ला आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News